बरसात के दिनों में अपनी आंखों का रखे विशेष ख्याल इस मौसम में कंजकटाइवा के बढ़ रहे है मामले -डॉ के के सक्सेना।
बरसात के दिनों में अपनी आंखों का रखे विशेष ख्याल इस मौसम में कंजकटाइवा के बढ़ रहे है मामले -डॉ के के सक्सेना।
रामकिशोर सिंह ब्यूरो चीफ सनशाइन समय इटावा
(वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ मेडिकल केयर यूनिट, इटावा)
*इटावा*। आजकल अचानक ही बदल रहे इस मौसम में खासकर इन बरसात के दिनों में सभी को अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है क्यों कि जनपद में कंजकटाइवा के मामले सामने आ रहे है यह कहना है मेडिकल केयर यूनिट के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ के के सक्सेना का । उनके अनुसार गन्दे हाथों से या मिट्टी लगे हाथों से आंखों को बिल्कुल भी न छुये। आंखों को ठंडे साफ पानी से धोते रहे व घर मे रखी हुई कोई पुरानी आई ड्राप का इस्तेमाल भी न करे। आजकल सामान्य तौर पर आंखों का लाल होना, आंखों से पानी आना, सूजन होना, आंखे का चिपकना यह सभी
कंजकटाइवा के ही शुरुवाती लक्षण है। विदित हो कि, डॉ के के सक्सेना जनपद में कोविड वेक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा कराने की बड़ी जिम्मेवारी उठाने के साथ ही जनपद के मेडिकल केयर यूनिट में आने वाले नेत्र के रोगियों को भी बराबर देख कर जरूरी दवाइयाँ व उचित सलाह भी दे रहे है।
